{"_id":"6b6bf4d0b7f2126e3c0421164df46f77","slug":"kendriya-vidyalaya-stop-under-14-sports-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी के इस फरमान से अंधेरे में डूबा 'भविष्य'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केवी के इस फरमान से अंधेरे में डूबा 'भविष्य'
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Sun, 25 Aug 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों के हुनरमंद खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के रास्ते बंद हो गए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के हाल में जारी निर्देश के बाद अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इस आयु वर्ग में अब कोई प्रतियोगिता हुई तो स्कूल स्तर तक ही होगी। संगठन के इस निर्णय से खिलाड़ी और अभिभावक मायूस हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने गत वर्ष अंडर-14 की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं बंद कर दी थी। हालांकि, क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
अब क्षेत्रीय प्रतियोगिता भी बंद की जा रही है। इसके पीछे संगठन का तर्क है कि अंडर-14 स्तर के खेलों में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कोई लाभ नहीं है। अब अंडर-14 के खिलाड़ी तो खेलेंगे, लेकिन स्कूल स्तर पर ही।
विज्ञापन
इससे बेहतर प्रदर्शन के बावजूद वे स्कूल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। एक अभिभावक ने बताया कि उनके बेटे ने खेल की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अब निर्देश की जानकारी मिलने के बाद वह मायूस है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह रोक लगाई है। रोक के पीछे तर्क यही है कि इस एज ग्रुप में बच्चों को अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक मौका नहीं मिल पाता। वे राष्ट्रीय स्तर तक ही सीमित रह जाते हैं।
- एसएस चौहान, कार्यवाहक उपायुक्त, केवीएस
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें