{"_id":"7737b1b49ea2bd8bdfa67113db9ac132","slug":"kaumi-ekta-child-told-to-armyman-thank-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बना बच्चों ने सैनिकों से कहा, थैंक्यू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कार्ड बना बच्चों ने सैनिकों से कहा, थैंक्यू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला और समाज सेवी संस्था युवसत्ता के सहयोग से कौमी एकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने इस मौके पर देश की सरहद पर तैनात सैनिकों को थैंक्यू कार्ड बनाकर भेजने का संकल्प लिया।
युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मेजर जनरल सुदेश शर्मा मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने युवाओं को बेहतर शिक्षा से समाज को बेहतर बनाने में योगदान देने और देश की सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रमोद शर्मा ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों द्वारा तैयार करीब 20 हजार पोस्ट कार्ड को देश की सरहद पर तैनात सैनिकों को भेजे जाएंगे।
हफ्ते भर तक ट्राइसिटी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कौमी एकता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर से आए गांधीवादी प्रो.ओपी जोशी के 43 फीट गांधीचार्ट को स्कूली बच्चों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन