{"_id":"af662e0f062b8c4875b6c020142eb329","slug":"job-for-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गेट’ खोलेगा युवाओं के लिए नौकरी के द्वार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘गेट’ खोलेगा युवाओं के लिए नौकरी के द्वार
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Oct 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सरकारी कंपनियों में भावी इंजीनियरों के लिए नौकरी के द्वार जनवरी 2015 में खुलने जा रहे हैं। खास बात यह है कि पुराने मानकों को छोड़कर कई कंपनियां ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर के आधार पर भर्तियां करेंगी।
विज्ञापन
जारी की जाएगी अंतिम चयन सूची
ऑयल एंड नेचुरल गैस अथॉरिटी आफ इंडिया(ओएनजीसी) में इंजीनियरिंग और जियो साइंसेज में 745 ग्रेजुएट ट्रेनी की नियुक्ति प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। ओएनजीसी के मुताबिक मई 2015 में पर्सनल इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
एनएचपीसी में 87 ट्रेनी इंजीनियरों के लिए आवेदन प्रक्रिया एक से 31 जनवरी 2015 के बीच होगी। एचपीसीएल में ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया 18 दिसंबर से दो फरवरी 2015 के बीच होगी। पावर ग्रिड कंपनी में ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 जनवरी से 27 फरवरी 2015 के बीच होगी। सभी कंपनियों में आवेदन के लिए गेट स्कोर होना जरूरी है।
विज्ञापन
गेट का रिजल्ट आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि पहले यह कंपनियां अपनी परीक्षाएं कराती थीं। ओएनजीसी भी अभी तक एग्जाम कराती थी, लेकिन अब कंपनियों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को आधार बना लिया है।
क्या होता है गेट
बीटेक करने के बाद आईआईटी में एमटेक व एमई और आईआईएससी बैंगलोर में एमएससी में प्रवेश के लिए गेट परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इसमें आने वाली रैंक के आधार पर काउंसिलिंग होती है, जिससे एडमिशन मिलता है। अभी तक इस परीक्षा का दायरा केवल यहीं तक था लेकिन अब नौकरी मिलने में भी यह परीक्षा अहम होगी।
ऐसे होगी इंजीनियरों की भर्ती
सभी आवेदकों को गेट स्कोर कंपनियों को उपलब्ध कराना होगा। नियुक्ति प्रक्रिया में गेट स्कोर को 85 प्रतिशत और पर्सनल इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। गेट स्कोर के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी और इसी के आधार अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
गेट की आवेदन तिथि बढ़ी
आईआईटी कानपुर ने गेट की आनलाइन आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि एक अक्तूबर थी। आईआईटी कानपुर की ओर ये यह प्रवेश परीक्षा सात आईआईटी और एक आईआईएससी बैंगलोर में दाखिले के लिए कराई जाएगी।