{"_id":"82d215b7d47e42895c2fc899c9c7e2c5","slug":"jnu-library-will-be-open-24-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU स्टूडेंट्स के लिए एक और खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JNU स्टूडेंट्स के लिए एक और खुशखबरी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jan 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 24 घंटे खुली रहेगी। यह देश की पहली सेंट्रल यूनिवर्सिटी होगी, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर लाइब्रेरी तैयार की गई है।
विज्ञापन
यहां ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से छात्रों समेत शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी। वाई-फाई के साथ लैपटॉप पर छात्र दुनिया भर की किताबों से जुड़ पाएंगे।
कुलपति प्रोफेसर एसके सोपोरी ने बुधवार को सेंट्रल लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने की योजना की शुरुआत की। हालांकि छात्रों को सुविधा सोमवार से मिलेगी। छात्रों की लंबी मांग को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में छात्रों को 128 सीटों पर लैपटॉप की सुविधा भी मिलेगी। लाइब्रेरी तो 24 घंटे खुली रहेगी, लेकिन रीडिंग हॉल 21 घंटे खुलेगा। लाइब्रेरी प्रमुख डॉक्टर आरसी गौड़ ने बताया कि यहां पांच लाख से अधिक किताबें तो 50 से अधिक ऑनलाइन डाटाबेस से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन