फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE (Man) released the schedule, click Apply to December 26

जेईई(मैन) का शेड्यूल जारी, 26 दिसंबर तक करें आवेदन

Tue, 05 Nov 2013 11:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
JEE (Man) released the schedule, click Apply to December 26

सीबीएसई ने देश भर के आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(मैन) 2014 का शेड्यूल घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


देश भर में होने वाली पहले चरण की परीक्षा में 8 लाख से अधिक युवा अपीयर होते हैं। जानकारी अनुसार टेस्ट में बैठने के लिए विद्यार्थियों को 26 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


मैन परीक्षा के बाद पहले 1.50 लाख स्थान पर रहने वालों को एडवांस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इन विद्यार्थियों में से ही आईआईटी के लिए चयन होगा।

जानकारी अनुसार जेईई(मैन) में दो पेपर होंगे। परीक्षा 6 अप्रैल 2014 को सुबह 9.30 से 12.30 (3 घंटे) और दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक होगा।

परीक्षा में बैठने के लिए जनरल कैटेगरी में जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1989 और एससी-एसटी कैटेगरी में 1 अक्तूबर 1984 के बाद होना चाहिए।

सीबीएसई की ओर जारी निर्देशों में जेईई में एक विद्यार्थी तीन बार से अधिक अपीयर नहीं हो सकता। जनरल कैटेगरी में  पैन पेपर के तहत लड़कों की फीस 1000 रुपये और लड़कियों की 500 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रिजर्व कैटेगरी में यह दोनों के लिए 500 रुपये होगी।

ऑनलाइन पेपर देने वाले जनरल कैटेगरी में लड़कों को 600 और लड़कियों को 300 रुपये फीस देनी होगी। जबकि एससी कैटेगरी के लिए लड़के और लड़कियों के लिए 300 रुपये फीस रखी गई है।

विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed