फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains exam

जवाब दीजिए, कंप्यूटर बताएगा सवाल हुआ कि नहीं

Thu, 10 Apr 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Apr 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
jee mains exam

इंजीनियरिंग महामुकाबले में जेईई मेंस का द्वितीय चरण शुरू हो गया। दून के चार केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा प्रारंभ हुई। पहले दिन छात्रों को कंप्यूटर ने खुद बताया कि किस सवाल को उन्होंने पढ़ा है और किस सवाल का जवाब दिया जा चुका है। जिस सवाल का उत्तर नहीं दिया गया, उसकी जानकारी भी रंगीन बाक्स से छात्रों को मिल गई।

विज्ञापन


दून में जेईई मेंस ऑनलाइन के लिए जेबीआईटी इंस्टीट्यूट, डीबीआईटी, तुलाज इंस्टीट्यूट और माया इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन छात्रों की संख्या कम थी।
विज्ञापन


ऐसे बता रहा है कंप्यूटर

ज्यादातर छात्रों ने 12 और 19 अप्रैल की तिथि भरी है। सीबीएसई की ओर से कराए गए ऑनलाइन एग्जाम में ग्रेड कलर का बॉक्स आने का मतलब था कि अब तक आपने प्रश्न पर विजिट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड बॉक्स का अर्थ था कि अभी तक आपने प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है और ग्रीन बॉक्स का अर्थ था कि आपने अपने प्रश्न का उत्तर दे दिया है। यह भी लिखा आया कि सवाल का जवाब तो दे दिया है, लेकिन अभी रिव्यू के लिए इसे रोका हुआ है। जेईई मेंस परीक्षा अभी 11, 12 और 19 अप्रैल को भी होनी है।

वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि ऑफलाइन की तुलना में ऑनलाइन परीक्षा ने छात्रों को काफी राहत दी। निर्धारित समय पर शुरू हुई परीक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स का डिफिकल्टी लेवल कम ही रहा।


बस सेव एंड नेक्स्ट

ऑनलाइन जेईई परीक्षा देने में छात्रों को बेहद सहूलियत रही। एक छात्र ने बताया कि इसमें केवल सेव एंड नेक्स्ट का ऑप्शन था। किसी भी सवाल का जवाब क्लिक करें। इसके बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर माउस से क्लिक करते ही स्क्रीन पर अगला सवाल आ जाता है। छात्र का कहना था कि प्रश्नपत्र भी ज्यादा मुश्किल नहीं था और परीक्षा का पैटर्न भी बेहद आसान  लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed