{"_id":"410d40193259a9bfe98673beabaa526d","slug":"jee-main-counciling-starts-from-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब शुरू होगी जेईई मेन की काउंसलिंग?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कब शुरू होगी जेईई मेन की काउंसलिंग?
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 28 May 2014 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)-मेन के आधार पर होने वाले इंजीनियरिंग एडमिशन का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
6 से 9 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग चलेगी और 11 जुलाई से सीट आवंटन शुरू हो जाएगा। लगभग एक महीने तक काउंसलिंग और एडमिशन की गतिविधियों के बाद सात अगस्त को पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, अभी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) जारी होगी।
इसकी अंतिम तिथि तय न होने के कारण सीसैब ने जेईई मेन काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन और च्वाइस लॉकिंग के एक जुलाई से नौ जुलाई के कार्यक्रम संभावित रखा है, जिसमें बदलाव संभव है।
विज्ञापन
इस काउंसलिंग के आधार पर देश की 30 एनआईटी की 16 हजार सीटों के अलावा 14 आईआईआईटी, 11 सेंटर/स्टेट गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट और कई अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में एडमिशन होंगे।
नोएडा के कई हजार छात्र इस काउंसलिंग में शामिल होंगे। निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्पॉट काउंसलिंग होगी।