फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE (Advanced) for online registration today

जेईई (एडवांस्ड) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

Sat, 03 May 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
JEE (Advanced) for online registration today

जेईई (एडवांस्ड) के लिए योग्य विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो रही है। विद्यार्थी 4 से 9 मई को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 25 मई को जेईई एडवांस्ड का आयोजन होगा और 19 जून को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


असफल छात्रों को मिली निराशा
ट्राइसिटी के कई विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि वह आईआईटी में दाखिले के पहले चरण को पार कर लेंगे। लेकिन, ट्राइसिटी के बहुत से विद्यार्थी 115 कट ऑफ अंक हासिल न कर पाए और वे जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। जनरल कैटेगरी में इस बार कट ऑफ 115 है, जबकि पिछले साल यह 113 था।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों का आरोप है कि सीबीएसई ने 6 अप्रैल को ऑफ लाइन और इसके बाद 9, 11, 12 और 19 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा ली थी। जो विद्यार्थी 11 और 12 को ऑनलाइन परीक्षा में बैठे थे उनका पेपर काफी कठिन था और जो 19 अप्रैल को परीक्षा में बैठे थे उनका पेपर आसान तो था ही साथ ही तीन प्रश्न गलत होने से सभी विद्यार्थियों को 12 ग्रेस मार्क्स मिल गए। इससे 19 अप्रैल को परीक्षा में बैठे बहुत से छात्रों ने पहला पड़ाव पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जुलाई को जारी होगी रैंक
जेईई मेन परीक्षा के आधार पर देश भर के जो विद्यार्थी 1.50 लाख सफल विद्यार्थियों की सूची में जगह न बना सके, उनकी फाइनल रैंक 7 जुलाई को जारी होगी। रैंक जानने के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना होगा। इस मेरिट लिस्ट में जेईई (मेन) के अंकों के साथ 12वीं बोर्ड के अंक भी शामिल होंगे। जेईई (मेन) के मार्क्स को 60 फीसदी वेटेज और 12वीं के मार्क्स को 40 फीसदी वेटेज मिलेगी।


ऐसे में जेईई मेन में जो विद्यार्थी आगे है वे फाइनल रैंक में पीछे हो सकते हैं क्योंकि बारहवीं में कई छात्रों के नंबर कम आते हैं। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग संस्थानों में जेईई मेन की रैंक के आधार पर दाखिला होता है। पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलाजी, यूआईईटी, एसएसबीयूआईसीईटी और सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी के साथ साथ सीसीए और पीयू के होशियारपुर स्थित इँजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में संयुक्त दाखिला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed