फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee advance exam

पिछले साल कुछ ऐसा रहा था जेईई एडवांस का रिजल्ट

Tue, 06 May 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
jee advance exam

जेईई मेंस क्वालिफाई करने के बाद अब जेईई एडवांस में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केवल चार दिन बचे हैं। ऐसे में पिछले वर्ष के आंकड़े भी मायने रखते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम

विज्ञापन


आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में गत वर्ष उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था।

आईआईटी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गत वर्ष उत्तराखंड से 1362 छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 191 छात्र पास हुए थे।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई बोर्ड के मुताबिक यह आंकड़ा कुल दाखिलों का 0.92 प्रतिशत है। इनमें से 13 छात्र उत्तराखंड बोर्ड के थे, जबकि पंजीकरण 191 छात्रों ने कराया था। यह आंकड़ा 0.06 प्रतिशत रहा।

विशेषज्ञों के मुताबिक दूसरे बोर्डों के मुकाबले यह आंकड़ा बेहद कम है। आईआईटी एंट्री में आंध्र प्रदेश पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा था।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्पीड़न

आपको बता दें कि जेईई मेंस क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए जेईई एडवांस की पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। एडवांस के लिए नौ मई 2014 की शाम पांच बजे तक ही ऑनलाइन पंजीकरण होगा।

दो पालियों में होगी परीक्षा
जेईई एडवांस परीक्षा 25 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय बचा है लेकिन छात्रों की कड़ी मेहनत सफलता की राह आसान कर सकती है।

प्रतिदिन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पर जमकर प्रैक्टिस करने के साथ ही गत वर्ष का प्रश्न पत्र काफी लाभदायक हो सकता है।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

जितना हो सके मॉक टेस्ट भी जरूर हल करते रहें। इससे न केवल बेहतर प्रैक्टिस होगी बल्कि समय का भी सही प्रबंधन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed