फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Jamia created a online admission tracking software

जामिया: ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर पर चेक करें CET सीट स्टेटस

Tue, 17 Jun 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jun 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Jamia created a online admission tracking software

अगर आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिला लेने जा रहे हैं तो अपने सीट स्टेटस चेक को तैयार हो जाएं, क्योंकि छात्र ऑनलाइन एडमिशन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर पर खुद अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

विज्ञापन


सॉफ्टवेयर के चलते ही छात्र शॉर्टलिस्टेड और सेलेक्टेड लिस्ट में अपनी और सीट संबंधी जानकारी ले सकते हैं। इस सत्र में लगभग चार हजार आवेदन रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन


सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. काजिम नकवी के मुताबिक, अब छात्र सीईटी रिजल्ट देखने के साथ अपने सीट स्टेटस की भी जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर में अपना रोल नंबर व पासवर्ड डालने के बाद छात्रों को प्रोग्राम लिखना होगा। उसके बाद पूरी डिटेल सामने होगी। छात्रों को यहां अपने प्रोग्राम में शॉर्टलिस्टेड और सेलेक्टेड छात्रों की लिस्ट भी देखने को मिलेगी।

मेरिट के आधार पर ही छात्रों को जानकारी मिलेगी कि उपलब्ध सीटों के आधार पर उसे सीट मिलेगी या नहीं। इसके चलते अब छात्र को बार-बार कैंपस में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


फर्जी छात्रों से मिली निजात
पिछले साल बीटेक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आईआईटी का छात्र किसी अन्य की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया था। उस सत्र में लगभग आठ से दस फर्जी छात्र विभिन्न प्रोग्राम की परीक्षा के दौरान पकड़े गए थे। इससे निजात पाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली की शुरुआत करने की पहल हुई लेकिन उसमें पूरी तरह सफलता नहीं मिली। अब ऑनलाइन एडमिशन ट्रैकिंग सिस्टम ईजाद किया गया। इसके चलते एक भी फर्जी छात्र नहीं पकड़ा गया। सॉफ्टवेयर की मदद से लगभग चार हजार अधूरे और फोटो व हस्ताक्षर में गड़बड़ी वाले छात्रों के आवेदन रद्द कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed