CA की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए है बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में सीए की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब सीए की ट्रेनिंग केदौरान छात्रों को दुगुना स्टाइपेंड मिलेगा। द इंस्ट्य्टिट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट ने सीए कोर्स के दौरान होने वाली आर्टिक्ल अस्सिटेंट(ट्रेनिंग) के लिए दुगुना स्टाइपेंड देने का निर्णय लिया है। संस्थान का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह स्टाइपेंड छात्रों को शहरों की जनसंख्या केआधार पर दिया जाएगा।
द इंस्ट्यिट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट संस्थान से सीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्टिक्लशिप(ट्रेनिंग) से गुजरना होता है। इसकेलिए छात्रों को एक निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। संस्थान ने इसी राशि में इजाफा करने का निर्णय लिया है।
संस्थान के अध्यक्ष सीए के. रघु केमुताबिक छात्रों का हित संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। लिहाजा स्टाइपेंड की राशि को बढ़ाया गया है। अब तक पहले साल की ट्रेनिंग केदौरान एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती थी जिसे बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है।
बढ़ गया है ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड
इसी तरह से दूसरे साल की ट्रेनिंग के दौरान 1250 रुपये दिए जाते थे जो अब बढ़कर 2500 कर दिए गए हैं। जबकि बाकी ट्रेनिंग के दौरान अब तक 1500 रुपये दिए जाते थे जो अब बढ़कर तीन हजार कर दिए गए हैं।
यह राशि उन स्थानों केलिए है जहां शहर की जनसंख्या बीस लाख व उससे ज्यादा है। इसी तरह जिन स्थानों पर जनसंख्या चार लाख से अधिक लेकिन बीस लाख से कम है उन जगहों पर स्टाइपेंड की राशि अलग है।
पहले ऐसे स्थानों के लिए पहले साल की ट्रेनिंग के लिए 750, दूसरे साल की ट्रेनिंग के लिए 1 हजार व तीसरे साल की ट्रेनिंग के लिए 1250 रुपये निर्धारित थे। जिसे अब बढ़ाकर 1500, 2000, व 2500 कर दिया गया है। जिन स्थानों की जनसंख्या चार लाख से कम है वहां पहले पांच सौ रुपये, 750 रुपये व एक हजार रुपये दिए जाते थे। लेकिन अब उसे बढ़ाकर 1000, 1500 व 2000 कर दिया गया है।