फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Supplementary online counseling from today

IPU: सप्लीमेंट्री ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

Fri, 17 Oct 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Oct 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
IPU: Supplementary online counseling from today

दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी में खाली सीटों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन शुक्रवार से सप्लीमेंट्री ऑनलाइन काउंसलिंग करवा सकेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने खाली सीटों को भरने के लिए कुछ शर्तों के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन को इजाजत दे दी है। लगभग छह हजार से अधिक खाली सीटों पर आईपीयू प्रबंधन 21 अक्तूबर तक दाखिला दे सकेगा।

विज्ञापन


आईपीयू ने खाली सीट भरने के लिए 1 सितंबर को स्पेशल ऑनलाइन काउंसलिंग की थी। इसके विरोध में आईपीयू से मान्यता प्राप्त कॉलेज प्रबंधन ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए उसे गलत करार दिया था। हालांकि बाद में छात्र भी अदालत पहुंच गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि आईपीयू ने काउंसलिंग देरी से शुरू की। अगस्त के आखिर तक वे अपने नंबर का इंतजार करते रहे। इसी बीच अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले बंद हो गए। ऐसे में यदि स्पेशल काउंसलिंग के तहत उनको दाखिला नहीं मिलता है तो उनका साल खराब हो जाएगा। वहीं, आईपीयू ने भी छह हजार सीटों के खाली होने का हवाला दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने छात्र हित को देखते हुए बृहस्पतिवार को आईपीयू को दाखिले के लिए राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू
. आईपीयू शुक्रवार (17 अक्तूबर) सुबह ऑनलाइन काउंसलिंग विंडो ओपन कर देगा। इसको सप्लीमेंट्री ऑनलाइन काउंसलिंग का नाम देना अनिवार्य होगा।

. जिनको आईपीयू की पूर्व तीन काउंसलिंग में किसी भी कॉलेज या विवि कैंपस में सीट अलॉट हुई होगी, वे इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।

. आईपीयू 1 सितंबर और 28 अगस्त को विवि द्वारा जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर ही दाखिला कर सकेगा।

. आईपीयू को 21 अक्तूबर तक ही खाली सीटों पर दाखिले करने होंगे। इसके बाद किसी भी छात्र समेत विवि को छूट नहीं मिलेगी।

. जिन छात्रों ने सीट अलॉट होने के बाद भी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया वे भी इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे।

. काउंसलिंग प्रक्रिया अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की खाली सीटों पर ही आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed