फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   IPU: race for hostel allotment

IPU: अब हॉस्टल सीट के लिए मारामारी

Wed, 30 Jul 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Jul 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
IPU: race for hostel allotment

आईपी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए विभिन्न कोर्स में दाखिला लेने के बाद अब छात्रों को हॉस्टल के लिए मशक्कत करनी होगी।

विज्ञापन


दाखिले लेने वाले अन्य राज्यों की छात्राओं की सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया द्वारका स्थित कैंपस में 4 अगस्त से शुरू होगी, जोकि 8 अगस्त तक जारी रहेगी। सीट मेरिट के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन


सीट अलॉटमेंट के समय छात्राओं के साथ अभिभावकों का होना अनिवार्य है। वहीं, दूसरे वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 12 अगस्त तक आवेदन पत्र भरना होगा। उसके बाद भरे जाने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम ऑनर्स की पहले राउंड की लिस्ट 31 को
बीकॉम ऑनर्स के पहले राउंड की लिस्ट बृहस्पतिवार को आएगी। पहली लिस्ट में सीट पाने वाले छात्रों को 2 अगस्त तक फीस भी भरनी होगी। दाखिला रद्द कराने के लिए छात्र 4 अगस्त को ऑनलाइन, तो 5 अगस्त को ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 अगस्त को दूसरी तो 13 को तीसरे राउंड में जगह पाने वाले छात्रों की लिस्ट जारी होगी। पहले राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को एक अगस्त को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। वहीं, दूसरे राउंड वालों को 8 अगस्त, तो तीसरे राउंड में जगह पाने वालों को 20 अगस्त को कॉलेज में हाजिरी लगानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed