{"_id":"194050bf57948c0d134c8671004da07b","slug":"ipu-issued-offline-counselling-dates-without-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू और दिल्ली सरकार में NOC को लेकर खाई बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईपीयू और दिल्ली सरकार में NOC को लेकर खाई बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jun 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन और दिल्ली सरकार के बीच एनओसी का झगड़ा शनिवार को आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने नए सत्र की शुरुआत करने के लिए 31 डिग्री प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास अभी तक कोर्स, सीट (इंटेक) समेत कॉलेजों की मान्यता की लिस्ट नहीं पहुंची है।
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक, एनओसी न मिलने के चलते अभी तक विश्वविद्यालय के पास कोई लिस्ट नहीं है लेकिन नया सत्र शुरू करने में बहुत देरी हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के चलते विश्वविद्यालय के सत्र में देरी तो होगी, साथ ही छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक सकता है। इसीलिए 31 छोटे प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उक्त सभी प्रोग्राम 100 से कम सीटों वाले हैं, जिनकी काउंसलिंग की सूचना 30 जून को वेबसाइट अपलोड होगी। पांच जुलाई से अलग-अलग प्रोग्राम की अलग-अलग डेट पर काउंसलिंग होगी।