फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: admission starts

एडमिशन एलर्टः IP यूनिवर्सिटी में दाखिला आज से

Thu, 06 Feb 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
IPU: admission starts

आईपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले की घोषणा कर दी है। प्रबंधन ने रेगुलर डिग्री प्रोग्राम के 140 से अधिक कोर्स में दाखिले के लिए 58 ग्रुप बनाए हैं।

विज्ञापन


इसमें 51 में कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) होगा, हालांकि पीजी डिप्लोमा, बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्ट और वीकएंड प्रोग्राम में मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा। छात्रों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। महज 750 रुपये की फीस के साथ छात्र 10 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, प्रबंधन ने इस सत्र में फीस नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


द्वारका स्थित कैंपस में पहले ऑनलाइन मोड का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रोफेसर अनूप बेनीवाल ने बताया कि छात्रों को सुविधा देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसमें टीसीएस मदद करेगा। हालांकि इंजीनियरिंग और बीबीए डिग्री प्रोग्राम में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए एनआईसी की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPU का फेस्ट ‘अनुगूंज 14’ सात से

उन्होंने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस के लिए अलग-अलग तो बीएचएमएस व बीएएमएस में दाखिले के लिए एक ही परीक्षा होगी। वहीं एमए क्रिमिनोलॉजी में दाखिला शर्त बदल गई है। अब कोई भी स्नातक छात्र एडमिशन फॉर्म भर सकेगा।

बीएड के तीनों प्रोग्राम में एक प्रवेश परीक्षा तो अब बीएससी (योगा साइंस) में दाखिले के लिए सीईटी पास करना होगा। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त कॉलेजों में कक्षाओं के लिए दो शिफ्टों के आधार पर पढ़ाई करवाने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

इंजीनियरिंग प्रोग्राम में 11 कोर्स, प्रोफेशनल में 28, वीकएंड में सात तो मेडिकल कोर्स में 11 कोर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि डीएम क्रिमिनोलॉजी, एमएस, एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), एमसीएच (न्यूरोलॉजी), एमसीएच (प्लास्टिक सर्जरी), डीएम (पलमनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन), एमसीएच (पीडियाट्रिक सर्जरी), एमसीएच (यूरोलॉजी) और पीएचडी आदि डिग्री प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा 20 फरवरी को होगी।


कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना बेहद आसान होगा। आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in के होम पेज पर एडमिशन 2014 में क्लिक करना होगा। यहां पर ऑनलाइन सीईटी 2014 लिखा होगा। इसमें क्लिक करते ही सामने पांच ऑप्शन दिखेंगे। अप्लाई ऑनलाइन में फॉर्म होगा। दूसरे में सीईटी शेड्यूल, तीसरे में प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम तो चौथे में फॉर्म भरने की विधियां बताई गई हैं। दिक्कत होने पर छात्र टोल फ्री नंबर पर 18002660314 पर फोन या ggsipu.admission2014@gmail.com पर मेल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed