{"_id":"9cfa02d7790037740cb1eb3bded32e8d","slug":"ip-university-gives-last-chance-for-nri-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI स्टूडेंट्स को आवेदन का आखिरी मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NRI स्टूडेंट्स को आवेदन का आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी यूनिवर्सिटी में एनआरआई कोटे से दाखिला लेने वाले तीन वर्गों के छात्रों को आवेदन पत्र भरने का 15 जून आखिरी दिन है। इस वर्ग के छात्रों की दाखिला संबंधी काउंसलिंग और इंटरव्यू जुलाई के पहले हफ्ते में होंगे।
विज्ञापन
आईपीयू प्रबंधन के मुताबिक, विदेशी छात्रों समेत एनआरआई कोटे से होने वाले सभी वर्गों के छात्र रविवार तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
IPU: ऑनलाइन काउंसलिंग फीस की तारीख बदली
विज्ञापन
जिन छात्रों ने विदेश या एनआरआई कोटे के तहत पहले ही आवेदन पत्र भर दिया है, लेकिन आवेदन के साथ उन्होंने सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाए हैं, उन्हें कैंपस में इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ग के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों की काउंसलिंग और इंटरव्यू शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। इस वर्ग के सभी इंटरव्यू और काउंसलिंग जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।
स्पेशल ओपन डेज में सीट स्टेटस की जानकारी
आईपी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्पेशल ओपन डेज का आगाज हो गया। स्पेशल ओपन डेज में छात्रों को 12 ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। पहले दिन एक हजार से अधिक छात्रों ने सीट स्टेटस की जानकारी ली। दरअसल, विश्वविद्यालय में काउंसलिंग में हो रही देरी के चलते छात्र परेशान थे। छात्रों की इसी परेशानी को सुलझाने के लिए स्पेशल ओपन डेज आयोजित हो रहे हैं।
इसमें ऑनलाइन काउसंलिंग में रजिस्टर्ड होने के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को कॉलेज, उपलब्ध सीट और पिछले कट ऑफ की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। शनिवार को भी स्पेशल ओपन डेज जारी रहेगा। छात्र काउंसलिंग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि जून के पहले हफ्ते में पहली बार ओपन डेज शुरू किया था, लेकिन काउंसलिंग में देरी के चलते अब स्पेशल ओपन डेज करवाया जा रहा है।