{"_id":"b4da6ea505b6fb4aa8708ae501e79744","slug":"inter-will-be-filled-on-a-private-farm-of-eight-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सेंटरों पर भरे जाएंगे इंटर के प्राइवेट फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आठ सेंटरों पर भरे जाएंगे इंटर के प्राइवेट फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट और पत्राचार से इंटर करने वाले छात्रों के लिए जिले में आठ सेंटर बनाए गए हैं। डीआईओएस द्वारा तय किए गए केंद्रों से छात्र 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पत्राचार से इंटर करने वाले छात्रों केलिए नगर क्षेत्र में दो केंद्र तय किए गए हैं। बालिकाएं अपना आवेदन कन्या वैदिक इंटर कॉलेज और बालक एमएमएच इंटर कॉलेज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही जो छात्र इंटर का प्राइवेट परीक्षा फार्म भरेंगे उनके लिए नगर क्षेत्र में जीआईसी नंदग्राम और जीजीआईसी विजय नगर में केंद्र बनाया गया है। मोदीनगर में डॉ. केएल मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज से बालक और बालिकाएं दोनों ही पत्राचार का आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोनी में केआर इंटर कॉलेज चिरौरी और राजकीय इंटर कॉलेज लोनी तय किया गया है। डासना स्थित आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, मुरादनगर का हंस इंटर कॉलेज से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।