फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Inter university migration starts in DU

अब डीयू में दूसरे विवि के छात्रों की एंट्री खुली

Sun, 27 Jul 2014 01:47 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Jul 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Inter university migration starts in DU

दिल्ली विश्वविद्यालय में एफवाईयूपी समाप्त होने के बाद अब दूसरे विश्वविद्यालय के छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। वर्ष 2014-15 से तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के लागू होने के साथ ही यह सुविधा छात्रों को इसी सत्र से मिलेगी।

विज्ञापन


फिलहाल केवल बीए व बीकॉम में पढ़ने वाले छात्र ही इसका फायदा उठा सकेंगे। वहीं, कॉलेज स्तर पर होने वाले माइग्रेशन पहले की तरह ही होंगे।

डीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार, एकेडमिक रामदत्त की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर माइग्रेशन व दोबारा दाखिले के बारे में  27 जुलाई 2012 के नोटिफिकेशन को लागू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस तरह से दूसरे विवि के जो छात्र डीयू में बीए व बीकॉम में पढ़ाई करना चाहते हैं वह यहां दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। उन्हें तीसरे सेमेस्टर (दूसरे साल) से दाखिला मिलेगा। हालांकि इस प्रक्रिया से दाखिला लेने के लिए उन्हें अपने बीते दो सेमेस्टर के सभी विषयों के पेपरों में पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि एफवाईयूपी लागू होने पर इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। इस तरह से यह एक बार फिर से लागू होने जा रही है। कॉलेज स्तर पर माइग्रेशन का लाभ पहले की तरह ही मिलेगा।

इस सुविधा का लाभ आगामी 31 अगस्त 2014 तक ही संभव हो पाएगा। मालूम हो कि डीयू ने एफवाईयूपी में फेल हुए छात्रों को भी नए सिरे से दाखिला देने की सुविधा दी है।


इस सुविधा का लाभ पहले व दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने से चुके छात्र भी ले सकते हैं। जिसके लिए उन्हें पहले कॉलेज को आवेदन करना होगा। कॉलेज की अनुमति पर ही कॉलेज में उनका दाखिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed