एक क्लिक में देख्ाें नर्सिंग, एमअाे परीक्ष्ाा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की यूजी फाइनल ईयर आनर्स कोर्स का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में बीएससी आनर्स बायोटैकनोलॉजी में पहले स्थान शुलीनी इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंस की सुकृति महाजन ने किया।
उवर्शी पटियाल गौतम गर्ल्ज कालेज हमीरपुर ने दूसरा, नेहा कुमारी गौतम गर्ल्ज कालेज हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं बीएससी आनर्स माईक्रोबायोलॉजी में शुलीनी इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंस की श्वैता टंडन ने पहला, रितंभरा चौहान ने दूसरा, अंकिता सेमवाल भोजिया इंस्टीटयूट आफ लाइफ साइंस बद्दी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बीएससी केमिस्ट्री में प्रतिभा पूरटा अव्वल
बीएससी केमिस्ट्री आनर्स में संजौली कालेज की प्रतिभा पूरटा प्रथम रही है, वहीं बीएससी फिजिक्स आनर्स में शैलेजा मोहिनी गर्वमेंट कालेज धर्मशाला ने टॉप किया है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बीएससी आनर्स मैथ में संजौली कॉलेज की प्रतिभा बधान ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
वहीं बी कॉम आनर्स कारपोरेट स्टडीज में ईशा जीडीएसडी कॉलेज राजपुरा कांगड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीए आनर्स के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए है।
बेसिक नर्सिंग कोर्स में सोनिका टॉपर
पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए छह जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा का विवि प्रवेश परीक्षा सेल ने शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इस परीक्षा में कुल 334 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा में सोनिका ने सर्वाधिक 133 अंक अर्जित कर टॉप किया है।
बीएससी नर्सिंग प्रवेश में बैठेंगे 3800 परीक्षार्थी
विवि की परीक्षा शाखा ने बीस जुलाई को होने वाली बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा रोलनंबर जारी कर विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिए है।
कोई परेशानी है तो विवि परीक्षा शाखा से करें संपर्क
इस परीक्षा में प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र खोले गए है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 3800 आवेदन आए है। इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रदेश सरकारी और निजी नर्सिंग कालेजों की सीटें भरी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा रोलनंबर न मिलने या इससे संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए आवेदनकर्ता विवि की परीक्षा शाखा में संबंधित दस्तावेज और प्रूफ के साथ संपर्क कर सकते है।
लोकसेवा आयोग ने निकाला एमओ टेस्ट का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 125 मेडिकल अधिकारियों को स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण घोषित किया है। आयोग ने इस संबंध में 10 अप्रैल, 2014 को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया था।
इसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोलनंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परिणाम http://www.hp.gov.in/hppsc/page/Results.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं। आयोग ने स्क्रीनिंग टेस्ट में पास उम्मीदवारों को इसकी सूचना भेज दी है। अब इनके साक्षात्कार लिए जाएंगे।
सितंबर माह में होंगे साक्षात्कार
लोक सेवा आयोग यह साक्षात्कार सितंबर महीने में करवा सकता है। इसी के बाद राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में इनकी नियुक्तियां हो जाएंगी। यानी, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों आदि में इन मेडिकल अधिकारियों की तैनातियां कर दी जाएंगी।
आयोग के अवर सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि सामान्य श्रेणी के 86 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति के 21, अनुसूचित जनजाति के 12, ओबीसी के 3 और सामान्य पूर्व सैनिक श्रेणी के 3 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।