{"_id":"7953434b13bb533f43763f4b77f60269","slug":"important-news-for-bed-students-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में ऑनलाइन दाखिला लेने वाले ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड में ऑनलाइन दाखिला लेने वाले ये खबर जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 23 Jun 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से 2014-15 के लिए पंजाब की विभिन्न यूनिवर्सिटियों के साथ संबंधित कॉलेजों में बीएड कोर्स के ऑनलाइन दाखिले संबंधी काउंसिलिंग का काम पंजाबी यूनिवर्सिटी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक मामले डॉ. जसविंदर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने काउंसिलिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें शिक्षा और सामुदायिक विभाग की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. किरनदीप कौर और डॉ. कुलविंदर सिंह को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस बारे में और जानकारी यूनिवर्सिटी वेबसाइट www.punjabiuniversity.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन