फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   IIT Roorkee professor will be DTU VC

डीटीयू के कुलपति बनेंगे IIT रुड़की के प्रोफेसर

Fri, 04 Jul 2014 01:21 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee professor will be DTU VC

आईआईटी रुड़की के मैकेनिकल एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। उनका नियुक्ति का पत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। वह अगस्त में कुलपति का कार्यभार संभालेंगे।

अपने जीवन का आधा से ज्यादा हिस्सा आईआईटी रुड़की को समर्पित कर चुके प्रो. प्रदीप कुमार अब डीटीयू के छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

IIT रुड़की में पढ़े भी, पढ़ाया भी

IIT Roorkee professor will be DTU VC

प्रो. प्रदीप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म पांच अप्रैल 1960 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1982 में आईआईटी रुड़की (तत्कालीन यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री हासिल की।

उन्होंने इसी कैंपस में वर्ष 1989 में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग इन प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (एमई) में गोल्ड मेडल जीता। जबकि वर्ष 1994 में मैन्युफैक्चरिंग एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल की। वर्ष 1996 से ही विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर आईआईटी रुड़की से जुड़े थे।

इसी बीच में उच्च शिक्षा व शोध के लिए वह विदेश चले गए। उन्हें सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, माइक्रोवेव ज्वाइनिंग ऑफ मेटल, मेटल कास्टिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, क्वालिटी इंजीनियरिंग में शोध के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed