फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT gift for Jammu and Kashmir, studies will begin in Nrgota.

जम्मू कश्मीर को मिला IIT का तोहफा, नरगोटा में शुरू होगी पढ़ाई

Sat, 14 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
IIT gift for Jammu and Kashmir, studies will begin  in Nrgota.

जम्मू-कश्मीर में रह कर ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगले वर्ष जम्मू-कश्मीर के छात्रों को आईआईटी जम्मू का तोहफा मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू के नगरोटा के करीब शुरू होने वाले इस आईआईटी को मेंटर करने का जिम्मा आईआईटी दिल्ली को मिला है। आईआईटी दिल्ली आईआईटी जम्मू में पाठ्यक्रम शुरू करने में मदद करने के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती व संसाधनों के विकास में भी मदद करेगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईआईटी जम्मू में शुरुआत में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर के पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे।

चूंकि आईआईटी दिल्ली को आईआईटी जम्मू को मेंटर करने की जिम्मेदारी मिली है, इसलिए आईआईटी दिल्ली की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

तीन कोर्सेज में होंगी 60-60 सीटें

IIT gift for Jammu and Kashmir, studies will begin  in Nrgota.

वर्ष 2016 जुलाई में शुरू होने वाले इस आईआईटी में तीन कोर्सेज में 60-60 सीटें होंगी। आईआईटी जम्मू के लिए नगरोटा के पास ही कैंपस के लिए जमीन मिली है। आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी रोपड़ की मेंटरिंग भी की है।

ऐसे में आईआईटी रोपड़ की मेंटरिंग के दौरान मिले सबक को ध्यान में रखते हुए ट्रांजिट कैंपस वहीं बनाने का फैसला लिया गया, जहां नया कैंपस बनना है।

यह इसलिए किया जा रहा है कि जिससे कि नए कैंपस का निर्माण पूरा हो जाने पर उसे स्थानांतरित किए जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आईआईटी जम्मू को मदद करने की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर (रणनीति एवं योजना) प्रोफेसर एस.के कौल को दी गई है। जबकि प्रोजेक्ट इंजार्ज का जिम्मा प्रो. राजेंद्र बहल को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed