{"_id":"2ba6128957a28e7098fe68253881485f","slug":"iit-and-jnu-are-unable-to-take-advantage","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT और JNU नहीं उठा पा रहे लाभ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IIT और JNU नहीं उठा पा रहे लाभ
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली और जेएनयू जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान जल संचयन योजना आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड से मिल रही छूट का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। बोर्ड जल संचयन योजना को बढ़ावा देने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
विज्ञापन
यह खुलासा कैग ने एक रिपोर्ट में किया है। कैग के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड ने जनवरी 2010 में सरकारी संस्थानों को वर्षा जल संचयन संरचना शुरू करने के लिए पानी के बिल पर छूट देना शुरू किया था।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली ने वर्ष 2000 के बाद परिसर में 28 स्थानों पर वर्षा जल संचयन योजना शुरू की है। इसी तरह जेएनयू ने वर्ष 2005 के बाद परिसर में आठ जगहों पर यह प्रणाली लगा रखा है।
विज्ञापन
लेकिन इन दोनों ही संस्थानों ने अब तक एक भी बार दिल्ली जल बोर्ड के पास पानी के बिल में छूट देने के लिए आवेदन नहीं किया है। जबकि इन दोनों संस्थानों का वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है।