फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIM biggest batch get 100% placement.

IIM Lucknow: सबसे बड़े बैच का 100% प्लेसमेंट

Tue, 10 Feb 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Tue, 10 Feb 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
IIM biggest batch get 100% placement.

आईआईएम के स्टूडेंट्स ने इस बार फाइनेंस के सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन कर कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा मार्केट रिसर्च, एनॉलिटिक्स, बिजनेस

विज्ञापन

डवलपमेंट, सोशल मीडिया, मार्केटिंग और एचआर के सेक्टर में स्टूडेंट जॉब पाने में सफल हुए।

इसमें 93 प्री-प्लेसमेंट ऑफर, 163 लेट्रल ऑफर व 207 फाइनल प्लेसमेंट के ऑफर शामिल हैं। फिलहाल 2015 बैच के स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से आईआईएम लखनऊ बेहद उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकार्ड बना रहेगा।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने बांटी सबसे ज्यादा नौकरियां

आईआईएम लखनऊ में सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली कंपनियों में एसेंचर मैनेजमेंट कंसल्टिंग, एबीजी, एमेजॉन, बॉर्कलेज, बीसीजी, कांग्नीजेंट बिजनेस कंसल्टेंसी, डियोलिट, एचडीएफसी बैंक, केपीएमजी, मैकेंजी, रिलायंस इंडस्ट्री, सैमसंग, स्नैपडील व स्टॉर टीवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 नई कंपनियों में सेल्स, मार्केटिंग व फाइनेंस का डंका
आईआईएम लखनऊ में पहली बार जो 43 कंपनियां आई इसमें सर्वाधिक सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस व ई-कॉमर्स सेक्टर की हैं। नई आने वाली कंपनियों में इन सेक्टर से करीब 60 फीसदी कंपनियों ने कदम रखा है। इसके बाद कंसल्टिंग, सिस्टम/आईटी, जनरल मैनेजमेंट, मीडिया एंड ऑटोमोटिव शामिल हैं।

किस सेक्टर से कौन सी प्रमुख कंपनी

IIM biggest batch get 100% placement.

फाइनेंस : एवेंडस कैपिटल, बीएएमएल, बार्कलेज, सिटी बैंक, क्रिसिल, डवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर, गोल्डमैन शैक्स, एचडीएफसी, एचएचबीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, स्टैंडर्ड चार्टेड, यस बैंक आदि शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक ऑफर देने वालों में एचसीबीसी, एचडीएफसी,आईसीआईसीआई बैंक, गोल्डमैन शैक्स शामिल हैं।

एफएमसीजी, टेलीकॉम व डिजिटल मीडिया : फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी), टेलीकॉम सेक्टर व डिजिटल मीडिया सेक्टर से कोक, एयरटेल, जीएसके कंज्यूमर, हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड, आईटीसी, क्राफ्ट-कैडबरी, पेप्सी, स्टॉर टीवी व वोडाफोन शामिल हैं। इस सेक्टर में प्रॉक्टर एंड गैम्बल (पीएंडजी), हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड व क्रॉफ्ट कैडबरी शामिल है।

कंसल्टिंग एंड जनरल मैनेजमेंट : इस सेक्टर में एटी केनरी, बीसीजी, डियोलाइट, केपीएमजी, मैकेंजी, आदित्य बिड़ला ग्रुप, जेएसपीएल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस इंडस्ट्री व टीएएस प्रमुख हैं।

ई कॉमर्स, आईटी व टेक्नोलॉजी सेक्टर : इस सेक्टर से आने वाली कंपनियों में एमेजॉन, कांग्नीजेंट, कॉमन फ्लोर, ईबे, फिलिपकार्ट, गूगल, एचसीएल, इन्फोसिस, मैजिक ब्रिक्स, एमएक्यू सॉफ्टवेयर, स्नैपडील, विप्रो आदि प्रमुख हैं।

453 स्टूडेंट्स को मिली 463 जॉब ऑफर

IIM biggest batch get 100% placement.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ एक बार फिर मार्केटिंग और प्रबंधन में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। यहां के सबसे बड़े बैच के सभी स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट कैम्पस से हो गया है।

चार दिन तक चले प्लेसमेंट प्रोग्राम के बाद सोमवार को नतीजे सामने आने पर स्टूडेंट्स का जोश सातवें आसमान पर था। सभी खुशी से हिप-हिप हुर्रे कहकर हवा में उछलकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।

वर्ष 2015 के बैच में आईआईएम में कुल 453 स्टूडेंट थे और इनके सामने 144 कंपनियों ने जॉब के 463 ऑफर पेश किए। इसमें पहली बार 43 कंपनियां प्लेसमेंट करने आईआईएम पहुंचीं। वर्ष 2015 बैच के स्टूडेंट्स के फाइनल प्लेसमेंट के आंकड़े आईआईएम के लिए दोहरी खुशी लेकर आए हैं।

अभी कुछ महीने पहले ही आईआईएम में वर्ष 2016 बैच के स्टूडेंट्स के 100 प्रतिशत समर प्लेसमेंट हुए थे। आईआईएम से सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत प्लेसमेंट सेल्स व मार्केटिंग के सेक्टर में हुए।

इसके बाद 22 प्रतिशत प्लेसेमेंट फाइनेंस सेक्टर में, ई-कॉमर्स में 15 प्रतिशत, सिस्टम व आईटी सेक्टर में 10 प्रतिशत और जनरल मैनेजमेंट के सेक्टर में 7 प्रतिशत नौकरी मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed