फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNOU: Openmat MBA will be held on 23th February

इग्नू : 23 फरवरी को होगी एमबीए ओपनमैट

Wed, 18 Dec 2013 10:25 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Dec 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
IGNOU: Openmat MBA will be held on 23th February
इग्नू के मैनेजमेंट कोर्सों में जुलाई-2014 सत्र के दाखिले के लिए 23 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। ओपनमैट नाम से होने वाली इस परीक्षा के आधार पर एमबीए के अलावा सात पीजीडीएम कोर्स में एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी तक चलेंगे। प्रवेश परीक्षा के जरिए मास्टर इन बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन (एमबीए), डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डीआईएम) में प्रवेश्ा दिए जाएंगे। साथ्ा ही पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीआईएम), पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (पीजीडीएचआरएम) में भी इसी परीक्षा के तहत प्रवेश्ा होंगे।
विज्ञापन


पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट (पीजीडीएफएम), पीजी डिप्लोमा इन ऑपरेशन मैनेजमेंट (पीजीडीओएम), पीजी डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट (पीजीडीएमएम) और पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट्स प्रैक्टिस (पीजीडीएफएमपी) में भी इसी परीक्षा के तहत एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी स्ट्रीम में स्नातक के बाद तीन साल का प्रबंधन, सुपरवाइजरी या किसी अन्य पेशेवर क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। वहीं सीए, सीएस, लॉ-इंजीनियरिंग-मेडिकल ग्रेजुएट सीधे इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए मल्टीमीडिया डिजाइन और टेक्नोलॉजी एडिड सिस्टम इग्नू ने पाठ्यसामग्री में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed