{"_id":"ac40a35cb3ca826847a875f08dcb4d77","slug":"ignou-january-session-the-date-of-admission-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू : एडमीशन की तारीख बढ़ी, 31 दिसंबर तक आवेदन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू : एडमीशन की तारीख बढ़ी, 31 दिसंबर तक आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू ) ने जनवरी 2016 सत्र में दाखिला के लिए आवेदनपत्र भेजने की तिथि बढ़ा दी है। पहले छात्र 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
अब वे 31 दिसंबर तक अब आवेदन कर सकेंगे। जबकि तीन सौ रुपये लेट फीस के साथ 15 जनवरी तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों की मांग के चलते जनवरी सत्र में दाखिले की तिथि बढ़ाई गई है। इसके अलावा जो छात्र दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं उन्हें पांच सौ रुपये लेट फीस के साथ 31 दिसंबर और एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 15 जनवरी तक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं। छात्रों को ऑनलाइन दाखिला के लिए आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
इसके अलावा वे दो सौ रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट भेजकर आवेदनपत्र भी मंगवा सकते हैं।