फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will giva a chance of re checking to B.tech students

एचपीयू के बीटेक छात्रों के लिए अच्छी खबर, जरूर पढ़ें..

Mon, 30 Jun 2014 08:48 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
HPU will giva a chance of re checking to B.tech students

बीटेक के सैकड़ों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश विश्वविद्यालय इन्हें रि-चेकिंग और रि-इवेल्यूएशन का मौका देने जा रहा है। हाल ही में कुलपति के आदेशों पर गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में चल रहे सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स बीटेक डिग्री कोर्स के सातवें सत्र में कुल 820 छात्रों में से 16 छात्र ही पास हो पाए थे। इन छात्रों ने एचपीयू की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


इस मामले को कुलपति से भी उठाया था। इस पर परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। अब कमेटी के सुझावों पर उत्तर पुस्तिकाओं की रि-चेकिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुनर्मूल्यांकन का रहेगा विकल्प

HPU will giva a chance of re checking to B.tech students

इसमें छात्र को बुलाकर और उत्तर पुस्तिका दिखाकर अंक जोड़ने में हुई गलतियों को जांचा जाएगा। उसके बाद यदि छात्र संतुष्ट नहीं हुए तो पुनर्मूल्यांकन करवाने का विकल्प रहेगा। इसमें किसी विषय विशेषज्ञ से उत्तर पुस्तिकाओं की रि-इवेल्यूएशन करवाई जा सकती है।

बीटेक के आठ सौ से अधिक छात्रों के भविष्य को देखते हुए विवि ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच कमेटी ने बैठक भी कर ली है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही कुलपति परीक्षा परिणाम से जुड़े मामले पर कोई फैसला लेंगे।

छात्रों का आरोप था कि उत्तर पुस्तिकाओं को सही ढंग से जांचा नहीं गया है। इस कारण उनका परीक्षा परिणाम खराब रहा है। चूंकि, मामला आउट गोइंग बैच का था, इसलिए कुलपति ने सीओई की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed