फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will declare UG final year results on 12 july

यूजी कक्षाओं का रिजल्ट जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Thu, 03 Jul 2014 09:56 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
HPU will declare UG final year results on 12 july

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 12 जुलाई तक फाइनल ईयर के सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। यह निर्णय नव नियुक्त प्रो-वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की परीक्षा शाखा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि हर हाल में 12 जुलाई तक बीएससी, बीकॉम और बीए फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। प्रो. राजेंद्र सिंह ने कहा कि फाइनल ईयर का परिणाम घोषित करना प्राथमिकता रहेगी, ताकि छात्र अगली कक्षाओं में प्रवेश ले सकें। वहीं, पीजी कोर्स की काउंसलिंग में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिलेगा कॉन्फिडेंशियल रिजल्ट

HPU will declare UG final year results on 12 july

उन्होंने परीक्षा शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों को जरूरत के हिसाब से गोपनीय परीक्षा परिणाम भी मांगे जाने पर उपलब्ध करवाया जाए। इसके आधार पर ही छात्र बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए कि वे रूसा प्रथम सत्र के रुके परीक्षा परिणाम पर मांगी आवश्यक जानकारी तुरंत भेजें। प्र्रति-कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल को निर्देश दिए कि वे परीक्षा परिणाम से संबंधित कार्यों की हर दिन समीक्षा करें।

कर्मचारियों को परिणाम जल्द तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दें। परीक्षा शाखा के एआर और डीआर के साथ मिलकर आगामी कार्ययोजना भी तैयार की।

अब 15 जुलाई से होगी काउंसलिंग

HPU will declare UG final year results on 12 july

प्रो-वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि फाइनल ईयर का परिणाम न आने के कारण विवि में पीजी कक्षाओं और विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया की काउंसलिंग में बदलाव किया है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 24 जुलाई तक चलेगी। काउंसलिंग के नए शेडयूल के मुताबिक एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की काउंसलिंग 17 जुलाई, एमए अंग्रेजी, एमबीई 15 जुलाई, एमए मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, श्रव्य कला, भूगोल, योगा, ग्रामीण विकास और एमकॉम की काउंसलिंग 15 जुलाई को सुबह दस बजे होगी।

एमए इतिहास, संस्कृत, हिंदी, दृश्य कला (पेंटिंग), अर्थशास्त्र, अनुवाद, एडवांस डिप्लोमा-योगा, भोटी की काउंसलिंग 16 जुलाई, व्यस्क शिक्षा, पीजी डिप्लोमा, गाइडेंस और काउंसलिंग, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट, विदेशी भाषाएं, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डीपीएस, डीटीएस, डीएएसी, डीडब्यूडीएस, दीनदयाल उपाध्याय विचार कोर्स की काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी। नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग 19 और खाली रही सीटों के लिए 24 जुलाई को काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन

सीओई ने मांगा अतिरिक्त स्टाफ

HPU will declare UG final year results on 12 july

बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने रुके परिणाम को जल्द तैयार करने में पेश आ रही कर्मचारियों की कमी और इवेल्यूएशन को जरूरत के मुताबिक फंड मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस पर प्रो-वीसी ने जरूरत के मुताबिक परीक्षा शाखा को स्टाफ और फंड देने का पूरा भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed