{"_id":"78df0a2e1b96e9b3ca96f35736da7f81","slug":"hptu-students-with-less-attendance-will-not-eligible-for-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कम हाजिरी वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब कम हाजिरी वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने वार्षिक परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए लेक्चरर की शर्त लगा दी है। वार्षिक परीक्षाओं में भाग लेने के लिए परीक्षार्थी की संबंधित कॉलेज में 75 फीसदी हाजिरी होना अनिवार्य किया गया है। इससे कम लेक्चरर अटेंड करने वाले विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाएंगे। टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर 7 दिसंबर से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन
बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमटेक और एम-फार्मा के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा के अलावा पासआउस स्टूडेंट्स की री-अपीयर के लिए स्पेशल चांस की परीक्षा भी इसी माह होगी। रेगुलर स्टूडेंट्स के अलावा री-अपीयर को मिलाकर करीब 35 हजार परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने सभी इंजीनियरिंग, एमबीए और फार्मा कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की लेक्चर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद लेक्चर की जांच की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी के कम लेक्चर पाए जाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं से बाहर होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहे हैं 43 कॉलेज
प्रदेश में 18 इंजीनियरिंग कॉलेज, 14 बी-फार्मेसी कॉलेज, 11 एमबीए कॉलेजों सहित कुल 43 कॉलेज हैं। प्रदेश में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग होती है।
35 हजार रेगुलर और री-अपीयर विद्यार्थी देंगे वार्षिक परीक्षा
टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों की लेक्चर रिपोर्ट मांगी गई है। 75 फीसदी से कम लेक्चर वाले विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाएंगे।- प्रो. वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर