{"_id":"991e64ae380079b47beb5734144be039","slug":"hpsssb-and-hppsc-exams-on-same-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन तीन परीक्षाएं, टेंशन में अभ्यर्थी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक ही दिन तीन परीक्षाएं, टेंशन में अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला और प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की भर्ती परीक्षाएं आपस में टकरा गई हैं। छह मार्च को एक ही दिन तीन अलग-अलग चयन परीक्षाएं होने से अभ्यर्थी पशोपेश में हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों सुदीप सिंह, प्रवेश शर्मा, राहुल वर्मा, पंकज कुमार, नानक चंद, केश्व कुमार, रमेश कुमार, मनोज, संदीप, राकेश, राजेश, तिलक, दीपक और राज कुमार ने बताया कि अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने आठ फरवरी को घोषणा कर बताया है कि छह मार्च को सुबह के समय सहायक खनन निरीक्षक और दोपहर बाद स्टेनो टाइपिस्ट की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
जबकि दस फरवरी को प्रदेश लोक सेवा आयोग की घोषणा के अनुसार उसी दिन छह मार्च को अलाइड की मेन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अगस्त 2015 में लोक सेवा आयोग ने अलाइड की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 6 मार्च को मेन परीक्षा निर्धारित की है, लेकिन एक ही दिन तीन अलग-अलग परीक्षाएं होने से इन तीनों पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं।
युवाओं का कहना है कि अगर इन तिथियों में परिवर्तन नहीं किया जाता है तो उन्हें धन के साथ-साथ एक मौका भी हाथ से गंवाना पड़ेगा। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि उनके साथ न्याय किया जाए।