SCA चुनाव पर असमंजस खत्म, ऐसे किया जाएगा गठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने पिछले परीक्षा परिणाम के घोषित न होने पर 31 अगस्त तक की तय समय सीमा के भीतर मनोनयन से एससीए गठन में पेश आ रही समस्याओं को लेकर ताजा दिशा निर्देश जारी किए हैं। वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। जारी ताजा दिशा निर्देशों के मुताबिक कॉलेज और विवि पीजी सेंटर में एससीए मनोनयन को मेरिट आधार पर किया जाएगा।
इसमें विभिन्न कोर्स के घोषित पिछले परीक्षा परिणामों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी आधार पर एससीए के चार पदाधिकारियों के साथ विभिन्न यूजी, पीजी कोर्स और एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य वर्ग में से एसीए के लिए सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि कॉलेजों को पेश आ रही दिक्कतों और उनकी ओर से उठाए जा रहे सवालों का विवि समाधान कर रहा है।
समस्या आ रही है तो यहां करें संपर्क
शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए मनोनयन से एससीए गठन को लेकर बीते दिनों प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक में पूरी प्रक्रिया पर चरचा हो चुकी है। जिसमें परिणाम घोषित न होने पर पिछली परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रतिनिधियों का मनोनयन होगा।
डीएस, डीएसडब्लू कार्यालय से प्राप्त करें जानकारी
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने कहा कि मनोनयन से एससीए गठन की प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की शंका होने पर कॉलेज विवि के अधिष्ठाता अध्ययन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण के कार्यालय पर संपर्क कर संपर्क कर सकते है।
यह पेश आ रही है समस्या
कॉलेजों में पिछले सत्र में जमा दो की परीक्षा के आधार पर एससीए के लिए छात्रों को मनोनयन किया गया था। अभी तक सिर्फ पहले बैच के पांचवें सत्र में पहुंच चुके छात्रों के पहले और दूसरे सत्र का ही परिणाम घोषित हुआ है। तीसरे सत्र में पढ़ने वाले छात्रों का पहले और दूसरे सत्र का परिणाम निकलना बाकी है। ऐसे में तीसरे सत्र के छात्रों के दोबारा से मनोनीत होने की संभावना बनी रहेगी, चूंकि उनकी मेरिट जमा दो के परिणाम पर ही बनाई जाएगी।