{"_id":"cab50259b3d25cb788e504e3179b043a","slug":"hp-university-depute-353-emplyoee-for-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट की नहीं परवाह, चुनाव में लगा दिए 353 कर्मचारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रिजल्ट की नहीं परवाह, चुनाव में लगा दिए 353 कर्मचारी
नरेंद्र एस. कंवर/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के 353 कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। इतनी अधिक तादाद में कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पर चले जाने से परीक्षा शाखा सहित प्रशासनिक भवन के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक यूजी और पीजी की परीक्षा की तैयारियों का काम प्रभावित होगा। इधर, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने इसका पुरजोर विरोध किया है।
चुनाव आयोग से मांग की है कि छात्रों से जुड़े परीक्षा और परीक्षा परिणाम से संबंधित कार्यों और विवि में पहले से चल रही कर्मचारियों की कमी को देखते हुए कर्मचारियों को ड्यूटी पर न भेजा जाए।
विज्ञापन
संघ नेताओं ने चेताया है कि एक सप्ताह से अधिक ड्यूटी पर कर्मियों के जाने से यदि परीक्षा संबंधित कार्य प्रभावित होते हैं, तो इसके लिए कर्मचारी जिम्मेदार नहीं होंगे।
विज्ञापन
बिफर गए कर्मचारी नेता
विश्वविद्यालय कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के चेयरमैन और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर, महासचिव गीता राम, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा ने कहा कि पीजी की नवंबर माह में हुई परीक्षाओं के परिणाम को तैयार करने का कार्य चल रहा है।
वहीं जून में होने वाली परीक्षाओं की कट लिस्ट और रोलनंबर भेजने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा यूजी की कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं।
इसकी उत्तर पुस्तिकाएं विवि में आ रही हैं, इसके अलावा इवेल्यूएशन का कार्य भी शुरू किया जाना है। कॉलेजों में मई माह में होने वाली रूसा की दूसरे सत्र की परीक्षाओं की तैयारी भी की जा रही है।
कर्मचारियों के ड्यूटी पर जाने से ये तमाम कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि विवि में वर्तमान में कार्यरत करीब ग्यारह सौ कर्मियों में से 353 की ड्यूटी लगाई गई है।