फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hostel for north east people

नॉर्थ-ईस्ट वालों के लिए बनेगा अलग हॉस्टल

Fri, 07 Mar 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
Hostel for north east people

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नॉर्थ-ईस्ट कम्युनिटी का विशेष म्यूजियम और हॉस्टल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। उपराज्यपाल ने इस समुदाय की सुरक्षा के लिए जामिया के सेंटर फॉर नॉर्थ-ईस्ट स्टडीज एंड पालिसी रिसर्च के निदेशक प्रो. संजय हजारिका को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कमेटी ने पहले दिन से ही इस समुदाय की समस्याओं की रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से गठित सेंटर फॉर नॉर्थ-ईस्ट स्टडीज एंड पालिसी रिसर्च देश का पहला ऐसा सेंटर है, जहां संबंधित कम्युनिटी की परंपराओं, भाषा, संस्कृति पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट की युवती से अश्लील हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर में पहले दिन महिला आयोग की सिफारिश पर चार मेट्रो सिटी में चार लाख 14 हजार से अधिक संबंधित कम्युनिटी की महिलाओं पर करवाए सर्वे और शोध को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में 81 फीसदी नॉर्थ-ईस्ट महिलाओं का शोषण होता है, जबकि सर्वे में कुल संख्या में से 60 फीसदी ने माना कि उनके साथ शोषण (शारीरिक) और भेदभाव होता है।

जामिया के छात्रों और शिक्षकों की टीम के साथ पुलिस, शिक्षकों व एनजीओ के संयुक्त सर्वे में छात्राएं, शिक्षिकाएं, डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी वर्ग से जुड़े लोग शामिल किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अब राजधानी में संबंधित कम्युनिटी की छात्रों, महिला, एनजीओ को शामिल कर दोबारा सर्वे होगा। उसके आधार पर पुलिस से चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed