फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holi calebration in pu campus

शहर के स्कूल-कॉलेजों में कुछ यूं मची होली की धूम

Sun, 16 Mar 2014 12:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
holi calebration in pu campus
पीयू स्टूडेंट सेंटर और गांधी भवन में स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे के रंग लगाकर होली की बधाई दी। कई जगह स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे पर अंडे भी फेंके।
विज्ञापन


पीयू में बिजनेस स्कूल (यूबीएस) लॉ विभाग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और साइंस संकाय में केमिस्ट्री, फिजिक्स विभाग के विद्यार्थियों ने भी खूब होली मनाई।

कई छात्रों द्वारा लड़कियों पर रंग फेंके जाने पर लॉ ऑडिटोरियम के बाहर सिक्योरटी कड़ी कर दी गई। इनसो नेता अनिल घनघस ने कहा कि कैंपस में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण अधिकतर हॉस्टलर शनिवार को अपने घर चले जाएंगे। ऐसे में सभी ने शुक्रवार को ही अपने-अपने विभागों में होली मनाई।  


स्कूलों के बाहर भी खेली होली  
शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूली युवाओं ने भी जमकर होली खेली। स्कूलों के बाहर स्कूल ड्रेस पूरी तरह से होली के रंगों में रंगी हुई थी। कई स्कूलों में पेपर के बाद विद्यार्थियों ने दोस्तों पर रंग और गुलाल लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed