{"_id":"ef82d1968c29c755a6afc7703e52a117","slug":"himachal-pradesh-board-of-school-education-dharamsala-annual-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं आज से, सवा लाख देंगे इम्तिहान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड परीक्षाएं आज से, सवा लाख देंगे इम्तिहान
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को शुरू हो रहीं वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन 1766 परीक्षा केंद्रों में सवा एक लाख बच्चे बैठेंगे। पहले दिन जमा दो के रेगुलर एक लाख सात हजार और एसओएस के 16000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि एसओएस के आठवीं कक्षा के 400 परीक्षार्थी गणित विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2016 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए चार लाख के करीब परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। इसमें मैट्रिक के दो लाख 24 हजार और जमा दो के लिए एक लाख 7 हजार के करीब बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं एसओएस से 400 आठवीं, 10000 दसवीं और 16000 के करीब बच्चे जमा दो की परीक्षा में बैठेंगे। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
दस हजार कर्मचारी देंगे परीक्षा ड्यूटी- वार्षिक परीक्षाओं में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दस हजार के करीब कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में लगेंगे। इसमें 1766 परीक्षा केंद्रों में 7000 से अधिक कर्मचारी ऑन स्पॉट ड्यूटी पर रहेंगे, जबकि इसके अलावा नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों में भी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।
नकल रोकने के लिए बनाईं टीमें- शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए प्रशासन सहित शिक्षा विभाग और बोर्ड की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें परीक्षाओं के दौरान सक्रिय रहेंगी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अलग-अलग समय पर दबिश देकर नकल रोकने का प्रयास करेंगी।
इस तरह करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी
व्यवस्थित रूप से की गई पढ़ाई द्वारा कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। प्रसिद्ध शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मुनी लाल शर्मा के मुताबिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए निम्न बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है:
- विद्यार्थी हमेशा लिखकर याद करें। इससे गलतियों की संभावना कम होगी।
-रट्टे की आदत से बचें। इससे आशंका पूरी तरह समाप्त नहीं होती है। किसी भी विषय के मूल को पहले समझने का प्रयास करें। शांत चित रहें।
-समय-समय पर अपने पाठ को दोहराते रहें और प्रतिदिन इसके लिए कम से कम आधे घंटे का समय निकालें।
-सैंपल पेपर में से पहले उन प्रश्नों को छांटकर निकाल लें, जिसके उत्तर आपको नहीं आ रहे हैं।
-अंकों के प्रश्न हल करते वक्त हमेशा फार्मूला लिखें, उसके बाद प्रश्न को इस फार्मूले के आधार पर हल करें।
-हल हो चुके प्रश्नों का महत्व समझें और प्रश्न करने के पश्चात अपने उत्तर को हल से अवश्य मिलाएं।
-भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र आदि विषयों के फार्मूले बनाकर उन्हें अपने कमरे की दीवार पर लगा लें, जिससे चलते-फिरते आप उन्हें दोहरा सकें।