फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal education board master plan to stop cheating in exams.

नकल रोकने के लिए बोर्ड ने बनाया मास्टर प्लान

Wed, 02 Mar 2016 02:04 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 02 Mar 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
himachal education board master plan to stop cheating in exams.

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए परीक्षा केंद्र में नकल रोकने का काम न केवल व्यवस्थित तरीके से होगा, बल्कि इसकी पूरी कमान एसडीएम के हाथों में रहेगी। नकल रोकने के लिए किसी भी एजेंसी का उड़नदस्ता एसडीएम को रिपोर्ट करेगा।

विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ही व्यवस्थित ढंग से दस्ते को परीक्षा केंद्र में भेजेगा, जिससे अधिकतर परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने वाले उड़नदस्ते पहुंच सकें। बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड के उड़नदस्तों सहित शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों के अलग से टीमें गठित होती हैं।
विज्ञापन


इन सभी टीमों का नियंत्रण जहां संबंधित एजेंसी के मुखिया या आला अधिकारी के पास होता है। इससे इन टीमों में आपसी तालमेल की कमी रहती है और कई बार देखा गया है कि एक ही परीक्षा केंद्र में विभिन्न एजेंसियों की टीमें एक ही पेपर में अलग-अलग समय निरीक्षण करती हैं, जबकि किसी परीक्षा केंद्र में एक भी टीम नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी व्यवस्था को सुधारने को बोर्ड ने सभी एजेंसियों के उड़नदस्तों को व्यवस्थित करने के लिए इनकी कमान एसडीएम स्तर के अधिकारी को सौंपी है। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड ने नकल रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके चलते विभिन्न उड़नदस्तों की कमान एसडीएम के पास रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed