{"_id":"9fd5cdba800951f0155e1e63a5fba134","slug":"high-tech-studies-in-kv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केवी में होगी हाईटेक पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब केवी में होगी हाईटेक पढ़ाई
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय अब हाईटेक होने जा रहे हैं। अब सभी स्कूलों में ई-क्लासरूम बनाए जाएंगे। पुस्तकालयों में पुस्तकों की बारकोडिंग होगी। इस सिलसिले में जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त एसएस चौहान ने बताया कि इसी वर्ष सभी केंद्रीय विद्यालयों में ई-क्लासरूम संचालित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। दो सेक्शन तक के स्कूलों में तीन ई-क्लासरूम, तीन सेक्शन तक के स्कूलों में छह ई-क्लासरूम और चार सेक्शन तक के स्कूलों में नौ ई-क्लासरूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस क्लासरूम में पढ़ाई प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी। इसके लिए एनसीईआरटी के ई-कंटेट काफी काम के साबित होंगे। साथ ही सभी स्कूलों में लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पुस्तकों पर एक कोड अंकित किया जाएगा, जिससे पुस्तकों के आवंटन से लेकर उसके पूरे कंटेट की छोटी जानकारी भी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। माना जा रहा है कि बारकोडिंग शुरू होने के बाद हर साल पुस्तकों के नुकसान पर भी काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
शिक्षा के सुधार पर हुई चर्चा
केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून संभाग के वार्षिक सम्मेलन में पहले दिन संगठन के शिक्षा सुधार से संबंधित दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। एक होटल में तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने किया।
सम्मेलन के पहले दिन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
संगठन के उपायुक्त एसएस चौहान ने बताया कि सम्मेलन में देहरादून संभाग के 48 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य शिरकत कर रहे हैं। राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय विद्यालय किताब-कलम और रोटी के लिए संघर्ष कर रहे बच्चों को स्कूल तक लाने में अहम भूमिका निभाएंगे। केवीएस के उपायुक्त एसएस चौहान ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें