फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high security and cctv in front of schools

स्कूलों के बाहर अब मजनुओं की खैर नहीं

Tue, 11 Feb 2014 09:15 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 11 Feb 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
high security and cctv in front of schools

गुड़गांव। में शिक्षण संस्थानों के बाहर मंडराने वाले मजनूओं की अब खैर नहीं। प्रशासन उन्हें रंगे हाथों पकड़ने का इंतजाम कर रहा है।

विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों को अगले एक महीने में मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी गई है। जिलाधीश शेखर विद्यार्थी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

ताकि अधिक दूरी से भी छेड़खानी करने वाले पकड़े जा सकें। कैमरों में कम से कम एक महीने की रिकॉर्डिंग की क्षमता हो। इससे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


साथ ही निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। आदेश की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात10 बजे से सुबह छह बजे तक लाऊडस्पीकर बैन कर दिया गया है। विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed