{"_id":"422b8fa6fa5c9ad929a8721aee15c60e","slug":"helpline-start-for-cbse-board-students-from-department-of-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी आजकल जोरों पर है। अधिकतर स्कूल ने विद्यार्थियों को सेल्फ स्टडी के लिए छुट्टी दे दी है। घर बैठे विद्यार्थियों की दिक्कत दूर करने के लिए सीबीएसई के निर्देश पर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने विशेष हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बुधवार से ट्राइसिटी के 30 हजार से अधिक 10वीं और 12वीं क्लास के विद्यार्थी हेल्पलाइन पर किसी भी विषय से जुड़ी समस्या का हल पूछ सकेंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 14 विषय एक्सपर्ट्स (शिक्षकों) को हेल्पलाइन से जोड़ा है। सभी स्कूल प्रिंसिपल को हेल्पलाइन नंबर नोटिस बोर्ड पर जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन पर दोपहर 2 से शाम 7.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। । डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन से स्टूडेंट और अभिभावकों की काफी समस्याओं को फोन पर ही हल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नेशनल हेल्पलाइन से चंडीगढ़ की छुट्टी
पिछले कई सालों से सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर बोर्ड हेल्पलाइन के लिए चंडीगढ़ के कुछ प्रिंसिपल को कमेटी में शामिल किया जाता रहा है। लेकिन पहली बार चंडीगढ़ से कोई राष्ट्रीय स्तर की टीम का हिस्सा नहीं है।
पिछले सालों में केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 की पूर्व प्रिंसिपल मधु बहल और सेक्टर-15 की पूर्व प्रिंसिपल डा.राकेश सचदेवा सीबीएसई की नेशनल हेल्पलाइन का हिस्सा रही हैं।
सीबीएसई रीजनल डायरेक्टर आरजे खांडेराव ने कहा कि इस बार चंडीगढ़ से किसी प्रिंसिपल को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स नेशनल हेल्पलाइन पर ही मदद ले सकते हैं।
आज से इन हेल्पलाइन पर मिलेगी मदद
शिक्षक का नाम------विषय-------मोबाइल नंबर
सरबजीत कौर-----------पंजाबी--------9878456646
देवेंद्र सिंह------------गणित (लेक्चरर)-9417302357
संगीता छाबड़ा-------इंग्लिश (लेक्चरर)--9814733191
नीनू राजवंशी-------केमिस्ट्री (लेक्चरर)----9463656006
जसजीत कौर------साइंस (10वीं 12वीं)----9417513655
सोनिया-----------इकोनामिक्स (लेक्चरर)---9501004383
कमलेश पठानिया-----हिंदी (लेक्चरर)----9478715323
मिनी भसीन----------कामर्स (लेक्चरर)----9814101063
ईडी खान------------इंग्लिश (लेक्चरर)-----9779861199
ईशू गुप्ता------------साइंस (मिस्ट्रेस)-------9463586943
योगिता खन्ना------सोशल स्टडीज(मिस्ट्रेस)---9780438475
जसपाल कौर-------ज्योग्राफी(लेक्चरर)---------9812341016
कुलदीप सिंह-------फिजिक्स(लेक्चरर)---------9814183216
धीरज------------सोशल स्टडीज(10वीं और 12वीं)---8283835730