फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Guest Teachers Recruitment Issues

सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर

Sat, 08 Nov 2014 01:02 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Nov 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana Guest Teachers Recruitment Issues

हरियाणा में पेंशनर्स के बाद अब सरकारी शिक्षकों बनने के इच्छुक युवाओं ने भी सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई हैं। गेस्ट टीचर्स जहां पक्का होने की आस लगाए बैठे हैं, वहीं जेबीटी टीचर्स नियुक्ति पत्र मिलने की आस लगाए बैठे हैं। खास उम्मीद तो खाली पड़े पदों पर भर्तियां होने की है। हरियाणा में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में जुटे शिक्षा विभाग के सामने ऐसी कई चुनौतियां हैं।

विज्ञापन


एक चुनौती गेस्ट अध्यापकों को पक्का करने की है। वोट बैंक के तौर पर देखे जा रहे यह गेस्ट अध्यापक बीते दस साल से कांग्रेस सरकार के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बावजूद गेस्ट अध्यापकों को लॉलीपाप हासिल हुआ है। अब इन्हें हरियाणा की खट्टर सरकार से आस है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा इन अध्यापकों के धरने प्रदर्शन में भी पहुंचे हैं। उन्हें पक्का करने का आश्वासन भी दिया है। संयोगवश शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी रामबिलास शर्मा के पास है। इसके अलावा कंप्यूटर अध्यापकों की भी मांग अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर अध्यापक खुद को शिक्षा विभाग में समाहित करने की बात कह रहे हैं। इनके धरने में भी शिक्षा मंत्री ने जाकर इन्हें आश्वासन दिया था। राज्य में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत भी कई प्रयोग किए गए हैं। अब नई सरकार से अध्यापकों और बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

अध्यापक संघ शिक्षा के स्तर में भी बदलाव चाहता

Haryana Guest Teachers Recruitment Issues

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के चेयरमैन कुलभूषण गोयल के मुताबिक सुधार के लिए सरकार को सबसे पहले शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा नीतियों में किए गए अनावश्यक बदलाव समाप्त किए जाएं।

शिक्षा के अलावा अध्यापकों और विभाग पर अतिरिक्त काम का बोझ कम किया जाए। कंप्यूटर शिक्षा चलाने के लिए मानदंड निर्धारित हो और हर छह माह में होने वाले अधिकारियों के तबादल पर रोक लगे

ये हैं चुनौतियां:

- जिन नौ हजार जेबीटी अध्यापकों का चयन हो चुका है उनकी नियुक्ति
- हरियाणा में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती
-कांग्रेस सरकार के समय हुई जेबीटी भर्ती की अंगूठा जांच पर निर्णय
- हरियाणा के स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करना
-राज्य में अध्यापकों की 22 यूनियनें हैं, उन सबके मसलों के समाधान की चुनौती

ये कहना है रामबिलास शर्मा का

Haryana Guest Teachers Recruitment Issues

जल्द ही शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़ा निर्णय लेंगे। सरकार की अगली मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें गेस्ट अध्यापक सहित अन्य सभी मुद्दे शामिल हैं।

गरीब प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी सरकार चिंतित है। इस समस्या का समाधान भी सरकार करेगी। मैने अधिकारियों से सारा विवरण मांग लिया है।
रामबिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री हरियाणा

पिछली सरकार इस मामले में कोई हल नहीं निकालना चाहती थी। उनकी मंशा नहीं थी कुछ करने की। हम वीरवार को शिक्षा मंत्री से चंडीगढ़ में मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया है। शिक्षा मंत्री की इस मामले में पाजिटिव सोच है।
राजेंद्र शास्त्री, संयोजक हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed