{"_id":"393eb8cbf45f0d2e5e4ee734024a0239","slug":"haryana-govt-big-present-to-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब लड़कियां भी कर सकेंगी ये कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुड न्यूज, अब लड़कियां भी कर सकेंगी ये कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लड़कियों भी पशु चिकित्सा से जुड़ा कोर्स कर सकेंगी। शैक्षणिक सत्र वर्ष 2016-17 से यह नया नियम लागू किया जाएगा। हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि लाला लाजपत राय यूनिवर्सिर्टी ऑफ वेटरीनरी एंड एनीमल साइंसेज (हिसार) में अब लड़कियां भी वेटरीनरी लाइवस्टोक डेवलेपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए) में प्रवेश ले सकेंगी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने यह एक अहम फैसला लिया है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि दो और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें इसी सत्र से वेटरीनरी लाइवस्टोक डेवलेपमेंट डिप्लोमा (वीएलडीडी) में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 70 कर दी गई गई है। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय में 12 वीं अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
धनखड़ ने कहा कि घर का कामकाज और पशुओं की देखभाल करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में महिलाओं को भी वीएलडीडी कोर्स में दाखिला लेकर वीएलडीए बनने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा में पहले वीएलडीए केवल पुरुष ही बन सकते थे, लेकिन आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश की लड़कियां भी वीएलडीडी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगी और लड़कों की भांति लिखित परीक्षा पास करके कोर्स कर पाएंगी।
राज्य सरकार के इन निर्णयों को उचित बताते हुए डिप्लोमा वेटरीनरी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव अरविंद भालोठिया ने कहा कि नई शर्तों से गुणवत्तापरक शिक्षा से युक्त वीएलडीए कोर्स पास करके पशुधन की सही सेवा कर पाएंगे।