{"_id":"fd83975a6c383c4b412c8ff6208f7b6d","slug":"haryana-board-result-will-declare-on-2-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड: 12वीं के परिणाम दो जून को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरियाणा बोर्ड: 12वीं के परिणाम दो जून को
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने दोनों परिणामों को जारी करने की संभावित तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार दो जून को 12वीं कक्षा और पांच जून को 10वीं व हरियाणा ओपन स्कूल का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले वर्ष से बोर्ड पर पांच जून से पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव बना हुआ है। इसी के तहत बोर्ड जून के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में हरियाणा बोर्ड की प्रवक्ता का कहना है कि तारीखों में अगर कोई बदलाव होगा तो वेबसाइट पर सूचना डाल दी जाएगी। परिणाम की सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी इस पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन
इसके अलावा जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल व मैसेज कर परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।