हरियाणा बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक योग्यता की वैरीफिकेशन (सत्यापन) के लिए अब महीनों लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। कोई संस्था चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, अपने अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता की वैरिफिकेशन अब ऑनलाइन कर सकेगी। तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 24 घंटे के भीतर अभ्यर्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अपने रिकॉर्ड में दर्ज हर मार्कशीट का डिजिटलाइजेशन करेगा। इस दिशा में बोर्ड ने अपनी कागजी कार्रवाई आरंभ कर दी है। आने वाले महीनों में नई व्यवस्था मूर्त रूप में आने की संभावना है। बोर्ड ने यह फैसला दो मकसद से लिया है।
एक रिकॉर्ड की हिफाजत पुख्ता करने और दूसरा उपलब्धता सरल व पारदर्शी बनाने के लिए। आमतौर पर सेना व अर्ध सैनिक बलों की ओर से अपने यहां भर्ती होने वाले नए रंगरुटों की शैक्षणिक योग्यता की जांच के लिए बड़ी संख्या में आवेदन शिक्षा बोर्ड में आते हैं। इसके लिए आवेदक के साथ-साथ शिक्षा बोर्ड को भी बड़ी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसमें काफी वक्त भी लगता है।
24 घंटे में मिल जाएगा शैक्षणिक रिकॉर्ड
जिस किसी संस्था को अभ्यर्थी के शैक्षणिक रिकॉर्ड की जरूरत है, उसे शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट (अनुरोध) डालना पड़ेगा। निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा होने के बाद शिक्षा बोर्ड 24 घंटे के भीतर आवेदक या संस्था को लॉग-इन व पासवर्ड देगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी उसे ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी। बोर्ड ने अभी फीस तय नहीं की है। लेकिन, फीस मांगी गई सूचनाओं की संख्या के आधार पर तय होगी।
45 साल की रिजल्ट शीट होंगी डिजिटलाइज
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, लगभग सभी की रिजल्ट शीट का डिजिटलाइजेशन होगा। अभी यह तो तय नहीं हुआ है कि किस वर्ष से डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन, अनुमान है कि 40-45 साल की रिजल्ट शीट का डिजिटलाइनेशन होगा।
शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट शीट के डिजिटलाइजेशन की तरफ कदम बढ़ाए हैं। जल्द ही इस नई योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
पंकज, सेक्रेटरी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड