फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Graduation semester system decide on 18 November

पीयू के कालेजों में लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम

Sat, 02 Nov 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Nov 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
Graduation semester system decide on 18 November
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड 180 कालेजों में ग्रेजुएट स्तर पर भी सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नए सिस्टम को अगले सत्र से लागू करने पर शुक्रवार को डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रेक्शन (डीयूआई) प्रो. मधु राका की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में पीयू और कॉलेज के कई सदस्य भी मौजूद थे। लेकिन, मामले को लेकर तैयार एजेंडे में कुछ बदलावों के सुझावों को देखते हुए बैठक को आगामी 18 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बैठक में कुछ सदस्यों ने ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम पर कई तरह की दिक्कतों के बारे में विस्तार से चर्चा करने और मामले का प्रस्ताव सही तरह से एजेंडे में शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन


मामले को लेकर गठित कमेटी के 9 सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। मीटिंग में शामिल एक सदस्य ने बताया कि अगर मामले पर बैठक में सहमति बनी तो दिसंबर सिंडीकेट में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed