{"_id":"3681cff1aff8922387f6c52bef2d0a68","slug":"graduation-semester-system-decide-on-18-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के कालेजों में लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के कालेजों में लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Nov 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड 180 कालेजों में ग्रेजुएट स्तर पर भी सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।
नए सिस्टम को अगले सत्र से लागू करने पर शुक्रवार को डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रेक्शन (डीयूआई) प्रो. मधु राका की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में पीयू और कॉलेज के कई सदस्य भी मौजूद थे। लेकिन, मामले को लेकर तैयार एजेंडे में कुछ बदलावों के सुझावों को देखते हुए बैठक को आगामी 18 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बैठक में कुछ सदस्यों ने ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम पर कई तरह की दिक्कतों के बारे में विस्तार से चर्चा करने और मामले का प्रस्ताव सही तरह से एजेंडे में शामिल करने की सलाह दी।
मामले को लेकर गठित कमेटी के 9 सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। मीटिंग में शामिल एक सदस्य ने बताया कि अगर मामले पर बैठक में सहमति बनी तो दिसंबर सिंडीकेट में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी।