{"_id":"2894f3276626f6cade01e4e50d6452bc","slug":"grace-marks-system-in-b-com-english-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम अंग्रेजी के पेपर में मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीकॉम अंग्रेजी के पेपर में मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच कमेटी ने बीकॉम फर्स्ट ईयर के अंग्रेजी के पेपर में 32 अंक के सवाल आउट ऑफ सिलेबस आने के मामले की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। यह पेपर पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा 5 अप्रैल को लिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कमेटी ने रिपोर्ट में 20 अंक के सवाल आउट ऑफ सिलेबस आने की बात कही है जिसमें लिट्रेचर का हिस्सा शामिल है। कमेटी ने सुझाव दिया है कि प्रश्न पत्र का मूल्यांकन 80 की जगर 60 अंक में से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कमेटी ने सभी विद्यार्थियों को 5 से 7 ग्रेस मार्क्स देने का भी सुझाव दिया है। हालांकि इस मामले पर अंतिम फैसला पीयू के वीसी प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को लेना है जो वे एक-दो दिन में ले सकते हैं।
विज्ञापन
कोट
बीकॉम अंग्रेजी के पेपर की जांच रिपोर्ट बोर्ड ऑफ स्टडी ने भेज दी है। इस मामले में पीयू कुलपति की ओर से निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू
एचसीपी पेपर का मामला कमेटी के पास जाएगा
शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा बीए, बीएससी दूसरे वर्ष में हिस्ट्री एंड कल्चर ऑफ पंजाब के प्रश्न पत्र के फॉरमेट में बदलाव को लेकर विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज की है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें लिखित में इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन वह सोमवार को मामले की जांच के लिए कमेटी को रेफर करेंगे।
रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने बीकॉम कॉस्ट अकाउटिंग के पेपर को लेकर दी गई शिकायत पर विशेषज्ञों से राय ली, लेकिन इस मामले में कोई गलती नहीं पाई गई।