फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt Teacher Recruitment Cancelled in Haryana

20 हजार सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द

Wed, 11 Feb 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Govt Teacher Recruitment Cancelled in Haryana

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में शुरू की गई करीब 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया सरकार ने रद्द कर दी है। सरकार ने करीब 47 हजार पदों पर नई भर्तियां करने के एलान के बाद यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसमें करीब सात हजार लिपिकों की भर्ती भी शामिल है, जिसकी प्रक्रिया हुड्डा सरकार के कार्यकाल से चल रही है। प्रदेश सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को पहले ही पद से हटा चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग कर शिक्षकों की करीब 12 हजार ओर पुलिस भर्ती बोर्ड भंग कर पुलिस कर्मियों की 11 हजार भर्ती प्रक्रिया पहले ही रद की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार इंटरव्यू प्रक्रिया पर भी लगाई रोक

Govt Teacher Recruitment Cancelled in Haryana

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 32 अलग-अलग वर्ग में करीब चार हजार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर रखी थी, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है।

इसके अलावा स्टेनो टाइपिस्ट के 1150 पद और चालकों के 750 पदों समेत नौ हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी रोक दी गई है। अब दोबारा से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों का कोलेजियम गठित कर रखा है, जिसे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां करनी हैं, लेकिन अभी तक चेयरमैन व सदस्य नहीं बन पाए हैं, जिस कारण नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed