फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goodnews for students Wishing to study in Canada

कनाडा में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी

Wed, 09 Apr 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
Goodnews for students Wishing to study in Canada

कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी और कालेज में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं को कोई भी डिग्री करते हुए जेब खर्च के लिए पार्ट टाइम नौकरी करने की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन


1 जून से कनाडा सरकार एडमिशन नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके तहत विदेशी विद्यार्थियों को पढ़ाई करते हुए हर हफ्ते 20 घंटे नौकरी(वर्क राइट्स) की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


नए नियम से कनाडा में पढ़ रहे और आगामी सत्र में दाखिला लेने की सोच रहे हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई का खर्च खुद भरने में मदद मिल सकेगी।

यह जानकारी बुधवार को सेक्टर-35 में चामर्स एजूकेशन एंड माइग्रेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल पैतका ने दी।

उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच कनाडा से डिग्री पाने का काफी क्रेज है। नए नियमों से कनाडा जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में और भी इजाफा होगा।

13 अप्रैल को होटल ताज में एजूकेशन फेयर
12वीं की परीक्षाओं का दौर खत्म हो चुका है। ग्रेजुएशन विदेश से करने के इच्छुक युवाओं के मार्गदर्शन के लिए कनाडा के 25 कालेज और यूनिवर्सिटी अगले हफ्ते चंडीगढ़ में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पैतका ने बताया कि 13 अप्रैल को चामर्स कनाडियन एजूकेशन फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर सेक्टर-17 होटल ताज में होगा।

उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी के युवा एजूकेशन फेयर में कनाडा में पढ़ाई के विकल्प के बारे में संबंधित यूनिवर्सिटी या कालेज के अधिकारियों से सीधे बात कर सकेंगे।

कई यूनिवर्सिटी उसी दिन सितंबर 2014 और जनवरी 2015 सत्र में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि कनाडा में दुनिया भर से 4.50 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें भारतीय विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed