{"_id":"78c0339577c0460b1009bb1df2d3085c","slug":"good-news-for-guest-teachers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सुनाई गेस्ट टीचर्स को गुडन्यूज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीएम ने सुनाई गेस्ट टीचर्स को गुडन्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Jul 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अतिथि अध्यापकों को भरोसा दिया है कि उनकी नैया वे ही पार लगाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 90 फीसदी नैय्या वे पार लगा चुके हैं और बाकी 10 फीसदी के लिए ऐसा रास्ता बना दिया है कि किसी के रोके भी आपकी नैय्या रूक नहीं सकती।’
यहां प्रदेशभर से आए अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह बात कही। ये अतिथि अध्यापक 10 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को नियमित करने के लिए बनाई गई नीति के लिए मुख्यमंत्री हुड्डा का आभार जताने यहां आए थे।
हुड्डा ने कहा कि ‘कागज पर लिखा लें, यह पौधा मेरा स्वयं का लगाया हुआ है, यदि आपका भला मैं नहीं कर सकता तो कोई दूसरा और बिल्कुल भी नहीं कर सकता।’ यदि मेरी नीयत में खोट होती तो आज आप यहां नहीं बैठे होते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों से कहा कि वे हर बच्चे को अपना बच्चा समझकर पढ़ाएं और अच्छे समाज के निर्माण के लिए उनमें काबिलियत पैदा करें। गेस्ट टीचर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक ने कहा कि सरकार ने अतिथि अध्यापकों को जो वेतन और सुविधाएं दी हैं, वे पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने हुड्डा को पगड़ी व स्मृति चिह्न भेंट कर समानित किया।
विज्ञापन