फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana

15 हजार गेस्ट टीचर्स के लिए गुड न्यूज

Tue, 05 Aug 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana

हरियाणा सरकार ने राज्य में कार्यरत्त करीब 15 हजार गेस्ट टीचर्स का वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। गेस्ट टीचर्स के वेतन में 10 फीसदी इजाफा किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस संबंध में डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा पंचकूला की ओर से चिट्ठी भी जारी कर दी गई है। पीजीटी शिक्षकों को नए वेतनमान के तहत अब मासिक 26 हजार, टीजीटी को 23 हजार और जेबीटी शिक्षकों को 19 हजार वेतन मिलेगा। नया वेतनमान 1 जुलाई 2014 से लागू होगा।
विज्ञापन

गुड न्यूजः पक्के होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर!

Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana
मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश्‍ा के स्कूलों में लगे गेस्ट टीचरों को तोहफा देते हुए उन्हें रेगुलर करने के संकेत दिए हैं।

सरकार ने अपनाया सकारात्मक रुख

Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana

हरियाणा के स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचरों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें रेगुलर करने के संकेत दिए हैं। इसके लिए दस साल की सेवा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की रेगुलराइजेशन पालिसी बनाई जाएगी।

गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक थी। बैठक के बाद अमर उजाला से बात करते हुए प्रतिनिधि अरुण मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए वादा किया है कि उन्हें रेगुलर किया जाएगा।

विज्ञापन

रेगुलराइजेशन पॉलिसी से गेस्ट टीचर होंगे संतुष्ट

Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana

मगर इसके लिए दस साल तक की सेवा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पालिसी बनाई जा रही है। यह पालिसी गेस्ट टीचरों या कांट्रैक्ट पर लगे टीचरों के लिए नहीं होगी बल्कि दस साल की सेवा वाले कर्मचारियों के लिए सामान्य पालिसी बनाई जाएगी। उस पालिसी के अनुसार गेस्ट टीचरों को भी लाभ होगा। मलिक ने बताया कि इससे गेस्ट टीचर संतुष्ट हैं।

मानदेय में भी होगी बढ़ोतरी

Good News for 15 Thousand Guest Teachers of Haryana

मुख्यमंत्री ने दूसरी मांग मानदेय बढ़ाने की स्वीकार की है, हालांकि यह मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा गेस्ट टीचरों को एडजस्टमेंट करने की मांग भी मुख्यमंत्री ने मान ली है। उधर, सरकार की तरफ से गेस्ट टीचरों को दिए आश्वासन की आधिकारिक तौर पर न पुष्टि की और न ही खंडन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed